बलिया
नेपाल से तीर्थाटन पर निकले यात्रियों की स्कार्पियो गाड़ी गुरुवार की भोर में टेंगरहीं हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में जा गिरी। संयोग अच्छा रहा कि इस दुर्घटना के बाद स्कार्पियो में गाड़ी पर सवार छह तीर्थ यात्री बाल बाल सुरक्षित बच गए। लेकिन जिस स्थान पर स्कार्पियों गिरी उस गड्ढ़े में दौड़ रहे तीन युवक गाड़ी की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल युवक में टेंगरहीं निवासी काशी सिंह 18 वर्ष पुत्र अनिल सिंह, सुजीत यादव 19 वर्ष पुत्र सुदर्शन यादव, मनु यादव 18 वर्ष पुत्र मुन्ना यादव को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया।
चिकित्सको ने सुजीत यादव को जिला अस्पलाल रेफर कर दिया है।वहीं बैरिया पुलिस ने ड्राइवर राजेश पासवान ग्राम भीमनगर थाना वीरपुर सुपौल बिहार निवासी को गाड़ी के साथ हिरासत में ले लिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…