Categories: बलिया

बलिया- पुलिस को आता देख गढ़ही में कूद गए गौ तस्कर! 6 गिरफ्तार

बेल्थरारोड। नगर में गोवंश तस्करी के 2 आरोपी पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि गोवंश से लदे ट्रक से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे 6 गो तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिनके पास से 26 गोवंश बरामद किए गए और तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह कुछ तस्कर गोवंश से लदा ट्रक लेकर जा रहा थे। तभी तस्कर नगर के पास एक विद्यालय के सामने वह जलकुंभी से भरे गढ़ही में कूद गए। जिनका पीछा कर रहे पुलिस के जवानों ने उभांव पुलिस की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद तस्करों को गढ़ही से बाहर निकाला और मईल पुलिस को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि 6 पशु तस्कर सुल्तानपुर जिले से 26 गोवंश ट्रक पर लादकर बिहार ले जा रहे थे। जिस पर मईल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार तस्करों को धर दबोचा, जबकि दो तस्कर फरार हो गए। जिनका पीछा करते हुए मईल पुलिस के जवान रेल लाइन होते हुए बेल्थरारोड पहुंचे। अपने को घिरा देख दोनों तस्कर नगर के जीएमएएम इंटर कॉलेज के सामने स्थित जलकुंभी से भरे गढ़ही में कूदकर छिप गए।

मईल पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उभांव पुलिस को सूचित किया और फिर दोनों थानों की पुलिस ने मिलकर तस्करों को बाहर निकाला। पकड़े गए तस्करों की पहचान आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी मुनीष पुत्र नूर नयन और अहरौला थाना क्षेत्र के सूफीगंज निवासी इरशाद के रूप में की गई। उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल मुआयना के बाद मईल पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले में मईल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिनसे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago