बलिया- UP ग्रामोद्योग रोजगार योजना का उठायें फायदा, पाएं 10 लाख तक लोन , यहाँ देखें प्रक्रिया

बलिया। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार तथा परंपरागत कारीगरों को अपने ही गांव में स्वरोजगार स्थापना के लिए स्थानीय बैंकों के माध्यम से अधिकतम दस लाख तक लोन देने का प्रावधान है।

इस योजना में सामान्य जाति के पुरुष लाभार्थियों को पूंजीगत ऋण पर चार प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर तथा एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगों व महिलाओं को शून्य प्रतिशत ब्याज पर बैंकों के माध्यम से उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया है कि लाभार्थियों की उम्र 18 से 50 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक लाभार्थी विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के दौरान आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, कार्यस्थल का नक्शा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए फोन (नम्बर 7408410763) पर संपर्क कर सकते हैं।  जनपद के इच्छुक लाभार्थी विभाग की वेबसाईट www.upkvib.gov.in पर भी आन लाईन आवेदन कर सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago