ISB के पूर्व छात्रों की मदद से बलिया में बन रहा कोविड अस्पताल और 10 बेड का पीडियाट्रिक ICU

बलिया। देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए तैयारी की जा रही है। सभी राज्य की सरकारें स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं। उत्तरप्रदेश में भी सरकार अलर्ट मोड पर है। अब और जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनता का भी सहयोग मिल रहा है। बलिया में भी ISB के पूर्व छात्र मदद के लिए आगे आए हैं। मास्टर कार्ड और ISB के पूर्व छात्रों की पहल ‘Rise Up’ के सहयोग से CHC फेफना में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है।

जिसका काम भी शुरू हो गया है। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। 100 बेड का अस्पताल बनने से कोविड से लड़ने में मदद मिलेगी। लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा। कोरोना की तीसरी का असर बच्चों पर ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बच्चों के लिए भी अस्पताल में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में सांसद निधि और ISB के पूर्व छात्रों की पहल ‘Rise Up’ के सहयोग से 10 बेड का पीडियाट्रिक ICU तैयार किया जा रहा है।

ताकि गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को समुचित इलाज मिल सके। ‘Rise Up’ के सहयोग से वाकई सराहनीय काम किया जा रहा है। बलिया जिला कलेक्टर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दोनों ही अस्पताल को लेकर ट्वीट किया गया है। कोविड अस्पताल और 10 बेड का पीडियाट्रिक ICU जल्द बनने की जानकारी दी गई है। इस सराहनीय काम के लिए ISB के छात्रों की चोरों तरफ तारीफ हो रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago