बेल्थारारोड- डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 205 मामले आए, जिनमें 34 का *निस्तारण मौके पर कराया गया। राशन, पेंशन व अवैध कब्जे के मामले में डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। .
सम्बन्धित अधिकारियों से दो टूक कहा कि हर एक फरियादी को उचित न्याय मिले। अधिकारी मौके पर जाकर देखें और मामलों को निस्तारित करें। डीएम ने पिछली तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण की समीक्षा की। एसडीएम राधेश्याम पाठक को निर्देश दिया कि हर समस्याओं के निस्तारण पर नजर रखें। .
समाधान दिवस में खैराखास मधुबनी निवासी सुरसती ने प्रधानमंत्री आवास में धनउगाही की शिकायत की। इस पर डीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। .
चैनपुर गुलौरा के रमेश यादव ने कैनाल पम्प पर नए भवन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवेदन किया। उभांव निवासी मो.वामिक ने जनसूचना अधिकारी अधिनियम के तहत सूचना नहीं उपलब्ध कराने की शिकायत की। इस पर डीएम ने बीडीओ को तत्काल मांगी गई सूचना देने का निर्देश दिया। चरौंवा निवासी देवेंद्र ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की। .
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…