अब बिना कागजात वाहन चलाने वालों को नहीं बक्शा जायेगा- बलिया एसपी

बलिया।। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लग रहे जाम से निजात दिलाने और सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने सख्त कदम उठाते हुए जिले के समस्त थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज, यातायात प्रभारी को ट्रैक्टर, समस्त सवारी गाड़ी व ई-रिक्शा चालकों के विरुद्घ अभियान चलाकर कागजात की जांच करने तथा कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

निर्देशित किया है कि बिना कागजात, बिना लाइसेंस और नाबालिग चालकों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करें। वहीं वाहन स्वामी को कागजात दुरुस्त कराने, टेंड चालक से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। अन्यथा की स्थिति में मिलने पर सख्त कार्रवाई करें।

नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल व यातायात प्रभारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि नगर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाय। इसके अलावा समस्त थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी व एआरटीओ को यातायात नियम का पालन कराने तथा वाहनों के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देेश दिया। कहा कि देखा जा रहा है कि जनपद में ट्रैक्टर, सवारी गाड़ी व ई-रिक्शा वाहन स्वामी बिना कागजात और बिना लाइसेंस वाले चालकों से वाहन चलवा रहे है।

यहां तक कि नाबालिग चालकों से भी वाहन चलवा रहे है। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। निर्देशित किया कि ऐसे वाहनों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करें या सीज करें। कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र शहीद चौक में ई-रिक्शा चालक प्रवेश कर सवारी बोझने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा पुन: पुराने ढर्रे पर ई-रिक्शा चालक चलना शुरू कर दिया है।

यहां तक कि नाबालिग लड़के ई-रिक्शा चला रहे है। एसपी ने टीएसआई को निर्देशित किया कि ई-रिक्शा चालक अपने निर्धारित रूट पर ही चलें। अन्यथा उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई करें या ई-रिक्शा सीज करें। एसपी के निर्देश के क्रम में यातायात प्रभारी सेंट्रल बैंक तिराहे के पास सोमवार को कार्रवाई की। इसको लेकर वाहनों चालकों में हड़कंप मचा रहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago