‘आवास के नाम पर हो रही वसूली’

बेल्थारारोड-  डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 205 मामले आए, जिनमें 34 का *निस्तारण मौके पर कराया गया। राशन, पेंशन व अवैध कब्जे के मामले में डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। .

सम्बन्धित अधिकारियों से दो टूक कहा कि हर एक फरियादी को उचित न्याय मिले। अधिकारी मौके पर जाकर देखें और मामलों को निस्तारित करें। डीएम ने पिछली तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण की समीक्षा की। एसडीएम राधेश्याम पाठक को निर्देश दिया कि हर समस्याओं के निस्तारण पर नजर रखें। .

समाधान दिवस में खैराखास मधुबनी निवासी सुरसती ने प्रधानमंत्री आवास में धनउगाही की शिकायत की। इस पर डीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। .

चैनपुर गुलौरा के रमेश यादव ने कैनाल पम्प पर नए भवन में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवेदन किया। उभांव निवासी मो.वामिक ने जनसूचना अधिकारी अधिनियम के तहत सूचना नहीं उपलब्ध कराने की शिकायत की। इस पर डीएम ने बीडीओ को तत्काल मांगी गई सूचना देने का निर्देश दिया। चरौंवा निवासी देवेंद्र ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की। .

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिस से सम्बंधित मामलों को सुना और सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निष्पक्ष तरीके से निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ अवधेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शेराज अहमद, प्रोबेशन अधिकारी एके पांडेय, बीएसए सन्तोष राय, बीडीओ पीएन त्रिपाठी, दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी केके राय आदि थे। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago