सिकंदरपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार ! निर्माण कार्य होने के बाद भी टेंडर निकालने का आरोप

बलिया की सिकंदरपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आ रही हैं। सिकंदरपुर नगर पंचायत के सभासदों ने निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से भी की है। वहीं जिलाधिकारी ने जांच के लिए जिलास्तरीय कमेटी बनाई है।

सभासदों ने आरोप लगाया कि 15वें वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है। 29 सितंबर को टेंडर खोला जाना है। इसमें 10 कार्य ऐसे शामिल किए गए हैं, जो पहले से ही हो चुके हैं। नगर पंचायत के सभासद घनश्याम मोदनवाल और सोनमती देवी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व निर्मित 10 कार्यों को टेंडर में शामिल कर वित्तीय अनियमितता की कोशिश की जा रही है।

दोनों सभासदों ने मांग की है कि टेंडर निरस्त कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। सभासदों की शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर अनवर फारुख सिद्दीकी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago