बलिया के बड़ा गड़हा मोहल्ला में स्थित लोहिया मार्केट के दुकानों के आवंटन प्रकिया तेज हो गई है। नीलामी प्रकिया के तहत दुकानों को आवंटित किया जाएगा। दुकानों के आवंटन से पहले डीएम सौम्या अग्रवाल ने एडीएम राजेश सिंह के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व चेयरमैन अजय कुमार के साथ बाजार का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। साथ ही ईओ सत्य प्रकाश सिंह को जल्द सफाई कराने के साथ ही अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह में अंदर लोहिया मार्केट पूरी तरह हर सुविधा से लैस हो जाना चाहिए। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में नगरपालिका अधिकारियों संग बैठक कर दुकान आवंटन का मसौदा तैयार किया गया।
नगरपालिका ईओ सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि लोहिया मार्केट को चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। दुकान • आवंटन का मसौदा तैयार हो चुका है। एक माह के अंदर नीलामी के तहत दुकान आवंटन कर इस मार्केट को चालू करने की तैयारी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…