भ्रष्टाचार मामले में हटाए गए अधिकारी को फिर मिली तहसील में तैनाती !

बैरिया। वर्ष 2018 में तहसील क्षेत्र में आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित दो ऑडियो वायरल होने के बाद हटाए गए तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक को फिर से बैरिया तहसील का चार्ज दिया गया है।

इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। दूसरे वायरल ऑडियो के मामले में डीएम ने सितंबर 2018 में आपूर्ति विभाग के लिपिक बच्चा बाबू को निलंबित करने के साथ ही तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ को स्थानांतरण करने का आदेश दिया था। जबकि पहले वायरल हुए ऑडियो के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह को जनसूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक बैरिया तहसील क्षेत्र में जून 18 में एक ऑडियो वायरल हुआ था।

ऑडियो में दलछपरा के कोटेदार जगजीवन राम ने गोदाम से खाद्यान्न उठान करते समय 70 रुपये प्रति क्विंटल वसूली का आरोप लगाते हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर व पूर्ति निरीक्षक को कठघरे में खड़ा किया था। कहा था कि बसपा शासन के समय सिर्फ 10 रुपये क्विंटल वसूली होता था जबकि अब 70 रुपये हो रहा है। इतना ही नहीं आधार से लिंक कराने के नाम पर पर प्रति यूनिट दो से ढाई रुपये वसूली की बात कही गई थी।

डीएम के निर्देश पर इस मामले की जांच तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने की और ऑडियो को सही पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की। इसी बीच दूसरी ऑडियो चार अगस्त 2018 को वायरल हुआ था जिसमें तत्कालीन लिपिक बच्चा बाबू ने कहा था कि पूर्ति निरीक्षक मेरा ट्रांसफर कराकर धन उगाही कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को वायरल ऑडियो की सीडी के साथ पत्रक भी दिया था। डीएम ने लिपिक बच्चा बाबू को निलंबित करने के बाद पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ को सदर तहसील ट्रांसफर करते हुए बैरिया में पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार की तैनाती कर दी गई।

इसी बीच पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने राजनीतिक दबाव के कारण डीएसओ को पत्र लिखकर बैरिया में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद तहसील में पूर्ति निरीक्षक दुर्गानन्द यादव की तैनाती की गई, लेकिन राशन माफियाओं ने दुर्गानन्द यादव का स्थानांतरण करा दिया। कार्ड धारक ओमप्रकाश पटेल, चंद्रदीप यादव, संतोष सिंह यादव आदि ने कहा कि आरोपी में निलंबित पूर्ति निरीक्षक की फिर तैनाती उचित नहीं है। इन्हें अगर नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago