अलीगढ़ की घटना के विरोध में व्यापार मंडल ने बलिया बंद का आह्वान किया !

बलिया: अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की मासूम के साथ की गई दरिदगी की हर तरफ निदा हो रही है। शहर से लेकर गांव व कस्बों तक लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

बच्चा हो या बूढ़ा, पढ़ा लिखा हो या अनपढ़, महिला हो या पुरुष सभी की जुंबा से विभत्स घटना को अंजाम देने वाले दरिदों को सजा देने की आवाज निकल रही है।

निर्भया हत्या कांड के बाद एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाले बहशियों को सजा देने के लिए जिले के कोने-कोने से विरोध का स्वर मुखर होने लगा है। हर कोई सरकार से तत्वरित कार्रवाई की मांग कर रहा है ताकि समय रहते ऐसी हैवानियत व दरिदगी पर रोक लगाया जा सके।

घटना के विरोध में युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला और हत्यारों को सजा देने की मांग की। हाथों में कैंडिल और ट्विंकल हम शर्मिदा हैं, तेरा कातिल जिदा है, लिखी तख्तियां लिए युवा काली मंदिर से आर्दशनगर तक कैंडिल मार्च निकाला।

वहीँ अब बलिया व्यापार मंडल के व्यपारियों ने कल यानि 11 जुलाई को बलिया बंद करने का आह्वान किया है, जिसमें सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति दी।

वहीँ इस बाबत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ऐडवोकेट अमित चौबे ने कहा कि यह घटना किसी के भी साथ हो सकता है जिस प्रकार अलीगढ मैं ढाई साल बच्ची के साथ जिस तरह अमानवीय व्यवहार किया गया कातिल को फांसी की सजा मिले और कहा कि हम व्यापारियों के तरफ से कल बलिया बंद रहेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago