बलिया: कोरोना से जंग लड़ने वाले दिहाड़ी मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये आने वाले हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद श्रम विभाग ने अपने यहां पंजीकृत जनपद के लगभग 52557 मजदूरों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजने की बात कही है.
श्रम विभाग के अधिकारी केके राय ने बताया कि बलिया जनपद के लगभग 52557 दिहाड़ी मजदूर हमारे यहां पंजीकृत है तथा सभी श्रमिकों का बैंक खाता नंबर रजिस्ट्रेशन के समय से ही फीड है. ऐसे में इन मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेज दिये जायेंगे.
कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के लिये जनपद को लाक डाउन कर दिया गया है. इसके पहले 24 मार्च को मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद मजदूरों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि किन मजदूरों को एक-एक हजार की धनराशि प्राप्त होगी.
बुधवार को प्रभात खबर के पत्रकार से बातचीत में श्रम विभाग के अधिकारी केके राय ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं, उनके खाते में एक-एक हजार रुपये भेज दिये जायेंगे.
घर बैठे भी खाता नंबर करा सकते है फीडिंग
केके राय ने बताया कि यदि किसी श्रमिक का बैंक खाता फीड नहीं है तो वे स्वयं बैंक खाता को जोड़ सकते हैं. उनके पास जो पंजीकरण प्रमाणपत्र है, उसे मोबाइल पर खोल करके वह फीड कर सकते हैं. अपडेट होते ही योजना में शामिल हो जायेंगे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…