बलिया में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसका असर जेलों में भी दिखने लगा है. बलिया जेल में आज की रिपोर्ट के मुताबिक 68बंदी और एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद अब जेल में मरीजों की संख्या 228 पहुच गई है.
बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को जिला कारागार में स्वास्थ्य टीम द्वारा 817 कैदी व बंदी की जांच की गई. इसमें से 228 पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को 28, गुरुवार को 132 और शुक्रवार को 68 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में पॉजिटिव आने वालों के लिए जेल में ही एक अहाता आरक्षित किया गया है, जिसमें कुल तीन बैरक शामिल हैं।
यह अहाता अन्य निगेटिव के लिए बंद रहेगा. जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय से कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार निर्धारित आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. संक्रमितों को काढ़ा पिलाने के साथ 1,000 मास्क की व्यवस्था की गई है. नगर पालिका की ओर से 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड सैनिटाइज के लिए उपलब्ध कराया गया है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…