बलिया- राज्यमंत्री ने बिजली विभाग का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को चेताया

बलिया: संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने शनिवार को बिजली विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत सप्लाई व अन्य व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की।

चेतावनी देते हुए दो  कहा कि जो ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं उनको बदलने में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो उस पर सम्बन्धित की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही की शिकायत मिलने पर आईटीआई फीडर के जेई रामबाबू राय को तत्काल वहां से हटाने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पहले ट्रांसफार्मर जलने पर महीनों दिन चक्कर काटने पड़ते थे। आज दो-चार दिन के अंदर ट्रांसफार्मर लग जा रहा है। बिजली के क्षेत्र में सरकार ने व्यापक सुधार किया है तो अधिकारी उसका लाभ जनता तक पहुचाएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शुक्ला ने बिजली विभाग के अधिकारियों से यह भी कहा कि शहर में छोटी-छोटी दिक्कतों के चलते घंटों समय तक बिजली का बाधित होना अत्यंत आपत्तिजनक है।

इसमें सुधार लाएं अन्यथा इसके लिए भी जो जिम्मेदार होंगे उन पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। मंत्री ने बांसडीह रोड क्षेत्र में अनियमित तरीके से मिल रही बिजली व्यवस्था को भी सुधारने के निर्देश दिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago