बलिया जेल में कोरोना का क़हर, अब तक 228 क़ैदी पॉजिटिव पाए गए

बलिया में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसका असर जेलों में भी दिखने लगा है. बलिया जेल में आज की रिपोर्ट के मुताबिक 68बंदी और एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.  जिसके बाद अब जेल में मरीजों की संख्या 228  पहुच गई है.

बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को जिला कारागार में स्वास्थ्य टीम द्वारा 817 कैदी व बंदी की जांच की गई. इसमें से 228 पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को 28, गुरुवार को 132 और शुक्रवार को 68 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में पॉजिटिव आने वालों के लिए जेल में ही एक अहाता आरक्षित किया गया है, जिसमें कुल तीन बैरक शामिल हैं।

यह अहाता अन्य निगेटिव के लिए बंद रहेगा. जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय से कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार निर्धारित आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं. संक्रमितों को काढ़ा पिलाने के साथ 1,000 मास्क की व्यवस्था की गई है.  नगर पालिका की ओर से 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड सैनिटाइज के लिए उपलब्ध कराया गया है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

14 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago