बलिया के कई अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं !

बलियाः देश में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दिया है। इन दिनों कोरोना के संक्रमितों की संख्या तेजी से फैल रहा है। इस क्रम में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मध्य बलिया जिले में आम लोगों की वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए जब सरकारी अस्पताल पहुंचे। तो लोगों को वैक्सीन का टीका लगवाये बगैर ही वापस लौटना पड़ा।

भारी संख्या में नये केस

आपको बता दें कि इन दिनों भारी संख्या में रोज नये केस सामने आ रहे हैं। नये केस को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अफरातफरी मची हुई है। आम लोग संक्रमण से लेकर लॉकडाउन को लेकर भयभीत नजर आ रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोविड के कहर को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किया है, लेकिन दिशा निर्देश को लेकर प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में कोई संजीदगी दिखाई नहीं दे रही।

सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की किल्लत

कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देख कर सरकार की चिंता बढ़ रही है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार बढ़ते संक्रमण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लेकिन एक तरफ जिले में कई ऐसे सरकारी अस्पताल है जहां पर कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

नहीं लग रहा वैक्सीन

जिला अस्पताल में हरपुर ग्राम के 74 वर्षीय प्रेम लाल पिछले तीन दिन से कोविड-19 के वैक्सीन का टीका लगाने के लिए दौड़ रहे हैं। आज टीका नहीं लगने से मायूस प्रेम लाल ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें 6 अप्रैल को ही वैक्सीन लगाने का समय दिया गया था। वह 6 अप्रैल से नित्य जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन बैरंग लौट रहे हैं। वह कहते हैं कि स्वास्थ्य महकमे का कोई जिम्मेदार संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा कि आखिर उन्हें टीका कब लगेगा। उन्होंने बताया कि वह अपनी आपबीती मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी सुनाई। लेकिन वह भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके।

जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में ताला लटका

बलिया शहर के आर्य समाज रोड की 58 वर्षीया मीरा गुप्ता कहती हैं कि स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार यह बता नहीं पा रहा है कि उन्हें टीका कब उपलब्ध होगा। जगदीशपुर मुहल्ले से आये सेवानिवृत्त शिक्षक कहते हैं कि उन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा खुराक लेना है। विभाग ने 7 अप्रैल की तिथि इसके लिए निर्धारित की है। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में ताला लटका है।

क्या बताया डॉक्टर ने

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि जिले में 160370 कुल वैक्सीन कोविशील्ड व को-वैक्सीन जोड़कर प्राप्त हुआ था। जिले में अब 8930 खुराक है। कई सरकारी अस्पताल पर खुराक खत्म हो गया है। उन्होने ने कहा कि दो दिन में टीका उपलब्ध हो जाएगा। आपको बता दें कि जिले में अब तक कुल चार सौ एक्टिव केस है। वहीं जिले में आज कोरोना के 82 संक्रमित मिले हैं। और अब तक जिले में 113 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago