AIMIM पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव बोले- बलिया में पार्टी की जीत को लेकर मैं पुर्ण रुप से आश्वस्त

बलिया :   बलिया में एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं स्टार प्रचारक मो.खालिद चौधरी ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र प्रेस कांफ्रेंस की । खालिद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि  2021 पंचायत चुनाव मे जनता के बीच दो मुद्दे है संविधान समर्थको को मज़बूती देना साथ-साथ समाज मे आपसी भाई चारा पैदा करना जो कि शान्ति सद्भाव एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा की ज़िला पंचायत वार्ड नम्बर 26 का मतदाता होने के नाते इस वार्ड पर AIMIM प्रत्याशी याकूब अन्सारी( लक्की ) की पुर्ण रुप से कमान मैंने संभाल रखी है और इस सीट पर सर्व समाज का समर्थन देखने को मिल रहा है जिसको लेकर मैं पुर्ण रुप से आश्वस्त है।

खालिद चौधरी ने  कहा कि मैंने प्रचार प्रसार के दौरान यह महसूस किया कि पार्टी प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की दलित पीड़ित और अक्लियत समाज मे लोकप्रियता है और इन समाज के लोग AIMIM प्रत्याशी को अपने बीच पाकर गदगद है, वहीं दूसरी तरफ एक खास वर्ग एवं परिवार का लम्बे समय से छोटे से लेकर बड़े हर चुनाव में मौजूदगी और लगातार जनता की हो रही घोर उपेक्षा के कारण व्याप्त असंतोष का फ़ायदा भी AIMIM प्रत्याशी याकूब अन्सारी(लक्की) को मिल रहा है ।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 3100 वोट पर जीत दर्ज की गई थी इस बार यह जीत 4500 से 5000 वोट प्राप्त करने वाला प्रत्याशी ही कामयाब होगा यही लक्ष्य लेकर AIMIM प्रत्याशी के प्रचार प्रसार को बृहत् रुप देते हुए दलित/पिछडो के सभी जातीयों के साथ-साथ अक्लियत एवं स्वर्ण (ब्राम्हण एवं राजपूत) समाज को भी व्यक्तिगत रुप प्रभावित कर साथ लाने की जुगत हम अपनी टीम के ज़रिए कर रहे हैं ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago