कोरोना अपडेट- बलिया में अब आठ हॉटस्पॉट, 1 KM का एरिया कण्टेन्मेंट जोन

बलिया डेस्क : जिले के रेवती ब्लॉक के दुर्जनपुर व रसड़ा ब्लॉक के परसिया गांव निवासी दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों गांवों को कण्टेन्मेंट जोन घोषित करते हुए सील करा दिया है। दोनों गांवों के साथ अब जिले में आठ हॉटस्पॉट केंद्र हो गया है।
जिलाधिकारी ने हॉटस्पॉट ग्राम पंचायत परसिया के लिए एडीओ पंचायत रसड़ा जेपी पांडे को तथा दुर्जनपुर के लिए एडीओ पंचायत बैरिया योगेश चौबे को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है।

दोनों क्षेत्र के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में काम करेंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ब्लॉक स्तर से आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, आवश्यक चीजों की होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति, साफ सफाई व सेनेटाइजेशन की व्यवस्था अधिकारियों कर्मचारियों से समन्वय बनाकर सुनिश्चित कराएंगे।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि हॉटस्पॉट के सम्बंध में यह व्यवस्था है कि जहां कोरोना पॉजिटिव के एक केस होंगे, वहां एक किमी का एरिया कण्टेन्मेंट जोन होगा।

जहां एक से अधिक मरीज होंगे वहां तीन किमी का कण्टेन्मेंट जोन व दो किमी दूर का बफर जोन होगा। कण्टेन्मेंट जोन में आवश्यक सामग्री आपूर्ति, मेडिकल टीम व सेनेटाईजेशन टीम के अलावा अन्य किसी प्रकार की अनुमति नहीं होगी।

हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तभी परिवर्तित होगा जब 28 दिन तक कोई संक्रमण का केस प्राप्त नहीं होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago