अब इतने लोगों को लेकर बलिया पहुंची श्रमिक ट्रेन, गुजरात से आने वालों की संख्या सबसे ज्यादा

बलिया डेस्क:  दूसरे प्रदेश से प्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. रविवार को गुजरात के जामनगर से 1247 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन 12 बजकर 47 मिनट पर बलिया पहुंची.

इस प्रकार पहली बार रविवार को सिर्फ एक ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया आई. एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में प्रवासियों को बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद बसों से अलग-अलग जनपदों के लिए रवाना किया गया.

इस दौरान ट्रेन से उतरने के बाद प्रवासी काफी थके-थके से नजर आए. हमेशा की तरह आज भी प्रवासियों को दो लिट्टी और एक पानी की बोतल ही नसीब हुआ. जो प्रवासियों की भूख के आगे नाकाफी था.

लॉक डाउन थ्री शुरू होने के बाद से बीते चार मई से जनपद में अलग-अलग प्रदेशों से ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है. अब तक गुजरात से जहां नौ ट्रेनें आ चुकी है, वहीं महाराष्ट्र से चार, जबकि तामिलनाड़ू से दो व आंध्रप्रदेश से एक ट्रेनें आ चुकी है.

माडल स्टेशन उतरने के बाद प्रवासियों को अलग-अलग बसों से गाजीपुर, मऊ, देरविया, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद, मछली शहर आदि जगहों पर भेजे जाने का क्रम जारी है. एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी रहेगा. बताया कि अब तक लगभग 32 हजार लोग ट्रेनों से आ चुके हैं. इस दौरान स्टेशन परिसर में शहर कोतवाल विपिन सिंह व सीओ सिटी अरूण सिंह के साथ ही कई थानों के इंचार्ज सक्रियता से अपनी ड्यूटी करते नजर आए.

अब तक सिर्फ गुजरात से आए 19525 प्रवासी मजदूर
गौरतलब हो कि लॉकडाउन थ्री के बाद से लगभग हर दूसरे प्रदेशों से ट्रेनों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अभी तक गुजरात से कुल नौ ट्रेन आ चुकी है और इन ट्रेनों में अब तक कुल 19525 प्रवासी मजदूर आए है. जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र से लगभग आठ हजार मजदूर आए हैं. इसके अलावा राजस्थान, तामिलनाड़ू से भी भारी संख्या में मजदूर आए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago