कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बलिया डीएम ने की ये महत्वपूर्ण अपील

बलिया डेस्क : बलिया में लागातार कोरोना केस में बढ़ोतरी को लेकर बलिया डीएम एसपी शाही ने लोगों से विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने के साथ अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए हैं जिले में कोरोना के तेजी से हो रहे फैलाव को रोकने के लिए पूरे जिले में कंटेनमेंट जोन घोषित करना पड़ सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा, चूंकि जिले में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट, तहसील, पुलिस लाइन व रसड़ा कोतवाली के कर्मचारी पॉजिटिव मिल रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपील की है कि जिन्होंने अपना सैंपल दिया है उनकी रिपोर्ट आने तक घर में ही क्वारंटाइन रहें। जनपदवासियों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। बहुत जरूरी होने पर निकले भी तो मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें।

गलत सूचना दी तो होगा एफआईआर- डीएम श्री शाही ने कहा है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सैम्पलिंग के दौरान अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर गलत बताया जा रहा है, यह स्थिति उनके, उनके परिवार और उनके मोहल्ले के लिए घातक है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पुलिस को निर्देश, अब बरतें सख्ती- जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व पुलिस महकमे को साफ निर्देश दिया है कि जिनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है उन पर जुर्माना व अन्य विधिक कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जाए। मास्क नहीं लगाने वालों या प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई हो।

अंतिम संस्कार में कम से कम लोग जाएं- जिलाधिकारी ने कहा है कि कुछ पॉजिटिव  व्यक्तियों की मौत हुई है तथा कुछ मृत व्यक्ति जिनका सैंपल नहीं लिया गया है उनके भी पॉजिटिव होने की संभावना है। ऐसे में यह उचित होगा कि किसी अंतिम संस्कार में कम से कम लोग जाएं, हमेशा सतर्क रहें और सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago