बलिया- कोरोना जांच के लिए शुरू होगा आरटीपीसीआर लैब, एक दिन इतने मरीजों की होगी जांच

बलिया। अब कोरोना जांच के लिए जनपद के लोगों को बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला अस्पताल के परिसर में सीएमओ के पुराने कार्यालय में आरटीपीसीआर लैब शुरू हो जाएगा। इस लैब में प्रतिदिन दो टाइम में लगभग 500 लोगों की जांच हो सकती है।

इस लैब को स्थापित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। सोमवार को इसमें लगने वाले एसी, पंखा, कुर्सी सहित अन्य उपकरण भी आ गए। अब जांच मशीन का इंतजार हो रहा है। वह भी इस सप्ताह के अंत तक आ जाने की बात विभाग की ओर से कही जा रही हैं।

जनपद में कोरोना मरीजों के उपचार की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी शासन के निर्देश पर की जा रही है। सीएचसी बसंतपुर में एल-2 अस्पताल का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। इसमें कुल 55 बेड हैं। 10 वेंटिलेटर व 45 बेड आक्सीजन से परिपूर्ण बेड स्थापित किए गए हैं। इससे लाभ यह होगा कि कोरोना के जो गंभीर मरीज उपचार के लिए गैर जनपदों में भेजे जा रहे हैं, उनका उपचार अब बलिया में ही उपलब्ध होगा।

इसके अलावा सामान्य लक्षण के मरीजों के लिए एल-1 अस्पताल सीएचसी फेफना में 125 बेड, शांति हास्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भी 125 बेड, शहीद मंगल पांडेय महिला कालेज नगवा में 150 बेड रखे गए हैं।

हर रोज होगी 500 लोगों की जांच- सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए शासन के निर्देश के अनुसार सभी तरह की जरूरी सुविधाएं बहाल की जा रही है। कुछ समय ओर लगेगा, लैब स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। एक सप्ताह में यह लैब चालू कर दिया जाएगा।

उसके बाद लगभग 500 लोगों की जांच हर दिन यहीं पर हो जाएगी। एल-2 अस्पताल में भी सभी तरह की व्यवस्था कर दी गई है। अब यहां के गंभीर कोरोना मरीजों को उपचार के लिए कहीं बाहर नहीं भेजना पड़ेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago