बलिया में कोरोना मरीज़ भगवान भरोसे, क्वानिटाइन सेंटर का हाल बयाँ करता एक मरीज़, सुनिए..

बलिया डेस्क : कोरोना महामारी को लेकर सरकार और प्रशासन चाहे जितने भी दावे कर ले लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इनकी कोशिश नाकाफी है. इसी नाकाफी का बलिया में एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  वायरल विडियो में जो शख्स ने दावे उस पर सवाल उठना लाज़मी है.  अभी बलिया में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अब यहाँ बसंतपुर के क्वानिटाइन सेंटर से एक कोरोना मरीज़ जिनका नाम भोला ओझा है और रेवती के रहने वाले हैं जिन्होंने  ने वीडियो बनाकर वहां के हालात बयान किये है जिसे देखकर आप यहाँ की व्यवस्था का अंदाज़ा लगा सकते हैं. विडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में शेयर भी किया जा रहा है.

वायरल विडियो में बसंतपुर के क्वानिटाइन सेंटर में रह रहे इस शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वहां प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया है. शख्स का कहना है कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उसे यहाँ रखा गया. लेकिन उनकी देख भाल करने वाला क्वानिटाइन सेंटर में कोई नहीं है. न तो वहां उन्हें गर्म पानी या काढ़ा वगैरा दिया जा रहा है और न ही परफेक्ट डायट.

बस बुखार के लिए पैरासिटामोल दिया जा रहा है. शख्स का कहना है कि असुविधा इतनी है कि उन्हें नहाने का पानी तक नहीं मिल रहा. किसी तरह टॉयलेट से पानी लाकर वह अपना काम कर रहे हैं.

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस महामारी के बीच बलिया के क्वानिटाइन सेंटर में बदइन्तजामी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने अ चुके है जिसके बाद प्रशासन की खूब फजीहत हुई.

लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं. ऐसा लगता है कि बलिया में कोरोना मरीजों को भगवान् भरोसे छोड़ दिया गया है. गौरतलब है बलिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 172 हो गयी है.  99 संक्रमित स्वस्थ ठीक होकर घर जा चुके हैं. एक्टिव केस 67 है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago