सिकंदरपुर । बलिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरे बलिया जिले में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके उलट दिन में बाजार खुल रहे हैं और खरीदारों की भीड़ भी उमड़ रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कायम नहीं रह पाती और काफी लोग मास्क भी नहीं लगाते। इससे संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बरकरार है। इन हालात में जिले के सिकंदरपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार बंदी का फैसला किया है।
सिकंदरपुर व्यापार मंडल ने बताया है कि शुक्रवार को दिन में 1:00 बजे से लेकर सोमवार तक दुकानें तथा अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह से स्वैच्छिक बंदी का फैसला किया है।
वहीँ इस मामले पर उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल का यह निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि शाम को 4:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक आवश्यक सामग्रियों की दुकानें जैसे सब्जी व किराना की दुकान खुली रहेंगी साथ ही चिकित्सा से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि बिना वजह कोई भी घरों से बाहर न निकले. बहुत आवश्यक होने पर मास्क के साथ ही बाहर निकले। बता दें की जिले में गुरुवार को 24 घंटे में 298 नए केस मिले हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…