बलिया- आचार संहिता उल्लंघन में प्रधान प्रत्याशी समेत कई पर मुकदमा दर्ज

बैरिया।  त्रिस्तरिय पचांयत चुनाव मे बिना अनुमति जूलूस निकलना प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। विकास खंड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत चांददियर के प्रधान पद के प्रत्याशी विनोद यादव पुत्र शिव बच्चन यादव निवासी टोला फत्ते राय सहित अन्य 30 अज्ञात लोगो के विरुद्ध चौकी इंचार्ज चांददियर सूरज सिंह के तहरीर पर बैरिया थाने में बुद्धवार की देर रात विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी गिरिजेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति मोटर साइकिल जुलूस निकालने, कोविड-19 के प्रतिबंधों को का उल्लंघन करने व धारा 144 का उल्लघंन सहित विभिन्न आरोपों में धारा 171एफ, 181, 279 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विनोद यादव के साथ मोटर साइकिल जूलूस मे शामिल नारेबाजी करने वाले अन्य 30 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि कोरोना का संक्रमण काल चल रहा है,उपर से त्रिस्तरिय पचांयत चुनाव को लेकर धारा 144 लागू है।

ऐसे में बिना अनुमति जुलूस निकालना नारेबाजी करना व अन्य प्रतिबंधित बंदिशों को तोड़ना संज्ञेय अपराध की श्रेणी मे आता है। ऐसा करने वालों को जेल भी भेजा जा सकता है।मामले की विवेचना भी शुरु कर दी गयी है।

रसड़ा में भी हुई कारवाई 

कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम को छितौनी गांव के ग्राम प्रधान प्रत्याशी गनेश गुप्ता सहित उनके 14 समर्थक रामचंदर, बलदाऊ, अशोक, कान्ता, रामबचन ठाकुर, रामअशीष, हंसनाथ यादव, अशोक सिंह, विजय बहादुर यादव, रामजी कुमार, वीरेंद्र राम, कैलाश गुप्ता तथा एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रत्याशी अपने आवास पर लोगों को एकत्र कर चुनाव-प्रचार करने की कोशिश कर रहे थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago