Categories: बलिया

कोरोना संकट- बलिया की समस्या लेकर दिल्ली दरबार पहुँची युवा चेतना !

नई दिल्ली डेस्क : स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से बलिया की समस्या को लेकर दिल्ली में मुलाकात कर एक मांग पत्र सौपा।
अपने मांग पत्र में रोहित सिंह ने बलिया में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना बीमारी के संदर्भ में विस्तृत चर्चा किया। वहीँ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कोरोना एक गम्भीर बीमारी है अगर सरकार ने उचित व्यवस्था नहीं किया तो महामारी बढ़ जाएगी।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे को बताया की अनलाक- 2 के बाद बलिया उत्तर प्रदेश का पहला ज़िला है जिसे लाकडाउन करना पड़ा है बहुत तेज़ी से कोरोना बलिया में फैल रहा है।
रोहित  ने बलिया पर विशेष ध्यान देने की भारत सरकार से माँग की है । रोहित सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से बलिया के बसंतपुर में चल रहे कोविड हास्पिटल में समुचित व्यवस्था कराने की भी माँग की है । गौरतलब है की बलिया शहर और आस पास के इलाकों में 10 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के आकड़ों की बात करें तो जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 205 हो गई है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago