बलिया- उभाव पुलिस ने 2.80 क्विंटल अवैध गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया

बिल्थरारोड डेस्क :  बलिया एसपी देवेन्द्रनाथ द्वारा जनपद में शातिर अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उभाव पुलिस के  मुताबिक चौकियां मोड़ पर मंगलवार की प्रातः करीब 4 बजे एक ट्रक नम्बर यूपी 61 ए टी 2942 पर लादे गए 2.80 क्विंटल अवैध गांजा के साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

उभांव थाने के प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर यादव ने बताया कि विशाखा पट्टनम से बरामद ट्रक पर कच्चा नारियल के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में कुल 56 पैकेट में बरामद अवैध गांजा रखा गया था।

यह बरामदगी की कार्यवाही मुखबीर की सूचना पर गश्त में चेकिंग के दौरान की गई। इस कार्यवाही में 3 अदद अवैध कट्टा 12 बोर, 6 अदद जिन्दा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस व 3/25 आयुद्ध अधिनियम के तीन मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ट्रक चालक व ट्रक मालिक विकास यादव उर्फ गुड्डू पुत्र गुलाब चंद सिंह यादव साकिन बघमरवा थाना कासिमाबाद, गाजीपुर, सोनू उर्फ सुनील कुशवाहा पुत्र राम नरेश कुशवाहा, साकिन बहादुर गंज, गाजीपुर व अजीत चौबे पुत्र शिवाकांत चौबे, साकिन सुहवल थाना जहाना गंज, आजमगढ़ शामिल हैं।

बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी एवं उप निरीक्षक राज कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय सरोज, हेड कांस्टेवल श्याम सुन्दर, कांस्टेवल अनूप सिंह, कांस्टेवल वेद प्रकाश दुबे, कांस्टेवल अतुल सिंह, कांस्टेवल अनिल पटेल, कांस्टेवल विजय राय, कांस्टेवल शशिप्रताप सिंह, कांस्टेवल रोहित यादव के अलावे उभांव थाने के प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, उप निरीक्षक लालजी पल, कांस्टेवल पवन कुमार राय, कांस्टेवल हरिओम साहनी, कांस्टेवल अजय कुमार यादव, सरकारी वाहन चालक हेड कांस्टेवल घनश्याम मिश्रा शामिल रहे।

इस मामले में सीओ सिकन्दर पुर पवन कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच गए थे जिनकी मौजूदगी में जामा तलासी ली गयी थी। इस मामले में विवेचक उप निरीक्षक बीरबल यादव को सौंपी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago