कोरोना संकट- बलिया के सीएमओ और सीएमएस तत्काल प्रभाव से हटाये गए

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना मरीज़ों की लगातार बढ़ती तादाद के बीच प्रशासन की लापरवाही और क्वॉरंटीन सेंटर की हालत कैसी है, यह बात सभी को पता है. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना को कंट्रोल करने और मरीज़ों की देखभाल करने की प्रशासन की कोशिश नाकाफ़ी है. ऐसे में अब यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के अनुरोध पर अब सीएम योगी ने बलिया की बिगड़ी हालत पर विचार करते हुए सीएमओ डॉ.पी.के. मिश्रा और महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ.माधुरी सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है.

आपको बता दें कि सीएम योगी ने आवश्यक बैठक में कोरोना के रोकथाम और आगे की योजना पर विचार किया है. इसके अलावा सीएम ने बलिया में टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए हैं.

गौरतलब है की बलिया मे बने एल 1 कोविड सेंटर पर लगातार व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत आ रही थी, इसको लेकर  पूर्व विधायक नारद राय ने भी डीएम को पत्र लिखकर मांग की थी कि कोरोना मरीजों को शासन से मिलने वाली सारी समस्त सुविधाओं को मुहैया कराये जाए. हालाँकि प्रसाशन का दावा था की सारे पुख्ता इन्तेजाम किये गए हैं. बता दें की जिले में कोरोना से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago