बलिया में 24 घंटे में मिले 298 नए मरीज, बिल्थरारोड में टुटा रिकॉर्ड !

बलिया :  बलिया में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ संक्रमितों के मौत की संख्या भी बढ़ रही है।   बुधवार गुरुवार को एक बार फिर 24 घंटे में 298 नए केस मिले हैं।

जिले में 719 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 10272 हो गई है। संक्रमितों में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1659 पहुंच गया है।

वहीँ बिल्थरारोड में गुरुवार को रिकॉर्ड 91 केस सामने आया है। जिससे यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या 191 हो गई है। नए कोरोना मरीजों में आरटीपीसीआर के एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। इसके साथ ही सीयर अस्पताल के चार डाक्टर और दो फार्मासिस्ट समेत छ स्वास्थ्यकर्मी कोविड 19 पॉजिटिव हो गए है।

अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी यहां अब भी बुखार और सर्दी की दवा लेकर ड्यूटी पर जमे है। सीयर सीएचसी अस्पताल अधीक्षक डॉ तनवीर अहमद ने बताया कि गुरुवार की 91 लोगों की कोविड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बुधवार को भी 28 नए कोरोना मरीज मिले थे। नए मरीजों का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के तहत शुक्रवार को संधिग्धो की जांच की जाएगी। इसके बावजूद बिल्थरारोड में लोग एकदम नहीं डर रहे हैं। बिना मास्क  ही लोग बाजारों देखे जा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago