35 लाख आबादी वाले बलिया की स्वास्थ्य सेवा बदहाल, 15 वेंटीलेटर के सहारे लड़ी जा रही कोरोना से लड़ाई !

बलिया।  बलिया में कोरोना का कहर जारी है। दूसरी तरफ योगी सरकार उत्तम स्वास्थ्य सुविधा मुहैया और कोरोना के मद्देनजर हर बंदोबस्त दुरूस्त रखने का ढोल पिट रही है। बलिया में आलम यह है कि पर्याप्त वेंटीलेटर न होने के कारण मरीज को जीवन-मरण के बीच पहले से ही जूझना पड़ता था और अब कोरोना के मद्देनजर जो मुकम्मल तैयारी होनी चाहिए थी वह नहीं है।

जिला अस्पताल और एल-2 अस्पताल मिलाकर अभी सिर्फ 15 वेंटीलेटर है। जबकि हकीकत यह है कि वेंटीलेटर के अभाव में रोजाना 15 मरीजों की जान जाती है। जो तीमारदार सक्षम है वह तो किसी प्रकार आर्थिक रूप से शोषित होने के बाद भी कोशिश जारी रखे हैं, लेकिन जो लचार और मजबूर है उसके मरीज या तो जवानी में दम तोड़ रहे हैं या फिर बचपन में ही उसका प्राण पखेड़ू उड़ रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक जनपद बलिया की कुल आबादी लगभग 35 लाख से उपर है पर जनपद में आलम यह है कि सिर्फ 15 ही वेंटीलेटर मयस्सर है, जो नाकाफी है।

वहीँ वेंटीलेटर की कमी से जूझ रहे अस्पताल के बारे में सीएमएस बीपी सिंह का कहना है कि आठ वेंटीलेटर एल-2 अस्पताल पर है। जबकि जिला अस्पताल में सात है। जरूरत पड़ी तो और बंदोबस्त किया जाएगा।

वेंटीलेटर लैस एंबुलेंस तो मानो एक सपना
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 15 वेंटीलेटर है। जिसमें बसंतपुर स्थित एल-2 कोविड केयर सेंटर पर आठ वेंटीलेटर है। जबकि जिला अस्पताल में सात है। सरकार बनने के बाद जिलों को वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस मुहैया कराने की बात कही गई थी लेकिन यह फिलहाल बलियावासियों के लिए एक सपना है।

80 प्रतिशत केसे होता है रेफर
वेंटीलेटर वह मानव आविष्कार है जिसके सही समय प्रयोग पर मरणाशन्न मरीज को भी नया जीवन मिल सकता है। लेकिन जनपद बलिया और यहां के जनप्रतिनिधियों की अर्कमण्यता के कारण जिला अस्पताल में रोजाना 80 प्रतिशत केसेस ऐसे आते है, जिन्हें रेफर कर दिया जाता है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago