Categories: देश

स्टेशन पर वाईफाई सुविधा से कुली ने पास की पब्लिक सर्विस कमीशन की लिखित परीक्षा

केरल पब्लिक सर्विस कमीशन की लिखित परीक्षा में श्रीनाथ श्रीनाथ ने पास की है। और उन्होंने यह तैयारी किताबों के ढेर के बीच नहीं बल्कि फोन पर अपना कोर्स सुन-सुन कर पास की है। श्रीनाथ कुली है और वह एर्नाकुलम स्टेशन पर काम करते हैं।

श्रीनाथ आजीविका के लिए पिछले पांच साल से बोझा ढोते हैं। स्टेशन पर दूसरे कुलियों की तरह उनके कान में भी इयरफोन लगे रहते हैं और कंधों पर सामान होता है। लेकिन श्रीनाथ उस वक्त गाने नहीं बल्कि डिजिटल कोर्स वर्क सुन रहे होते थे। हाई स्कूल पास पाउट श्रीनाथ ने स्टेशन पर मिलने वाली वाईफाई सर्विस से अपने कोर्स वर्क को सुना।

श्रीनाथ कहते हैं, ‘मैं तीन बार इस परीक्षा में बैठा था पर मैंने पहली बार स्टेशन के वाईफाई का उपयोग किया। मैं सामान उठाते वक्त इयरफोन पर अपना कोर्स वर्क सुनता था और दिमाग में सवाल हल करता था। इस तरह मैंने अपनी पढ़ाई पूरी। जब भी मुझे समय मिलता था मैं अपना कोर्स रिवाइज करता रहता था।

श्रीनाथ मुन्नार के रहने वाले हैं। वह कहते हैं कि फ्री वाईफाई सर्विस ने उनके लिए इस अवसर के द्वार खोले हैं। इस वजह से वह ऑनलाइन किताबें भी डाउनलोड कर सके और उनके पैसे बचे। यदि वह इंटरव्यू में भी पास हो जाते हैं तो उन्हें गांव में राजस्व विभाग के अंर्तगत फील्ड असिस्टेंट का पद मिलेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago