बलिया में शिक्षकों की मौत का सिलसिला जारी, 21 दिन में 27 शिक्षकों ने दम तोड़ा

बलिया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बलिया के 27 शिक्षकों की जान जा चुकी है। इसकी पुष्टि खुद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शिवनारायण सिंह ने की है। बीएसए ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना से अपनी जान गवाने वाले 27 शिक्षक व शिक्षामित्रों के नामों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक अब तक 15 सहायक अध्यापक, 05 प्रधानाध्यापक तथा 07 शिक्षामित्रों की मौत हुई है। 21 दिन में 27 शिक्षकों की मौत से लोग दहशत में हैं।  वहीँ चुनावी ट्रेनिंग के बाद 17 अप्रैल से शुरू हुआ शिक्षकों की मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है
कोरोना से मरने वाले शिक्षकों में शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उप्रावि अरईपुर के सअ अरविन्द जायसवाल, शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्रावि थम्हनपुरा के प्रअ अनुज श्रीवास्तव, कम्पोजिट विद्यालय माल्देपुर की सअ स्वप्ना गुप्ता व प्रावि अगरसंडा के शिक्षामित्र विजय प्रताप सिंह, शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्रावि इसारपीथापट्टी की प्रअ ललिता देवी, प्रावि शेखपुर की शिक्षामित्र माया देवी, कन्या प्रावि खटंगी के सअ सुरेन्द्र राम व सुभावती देवी जूनियर हाईस्कूल रूद्रवार के सअ विवेकानंद वर्मा की जान जा चुकी है।
वहीं, शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्रावि रामगढ़ के सअ अशोक कुमार यादव, कम्पोजिट विद्यालय बिजलीपुर की शिक्षामित्र संगीता देवी व उप्रावि भागीपुर के सअ दिनेश कुमार सिंह, शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्रावि कम्पोजिट विद्यालय बरौली के प्रअ महेश प्रसाद उपाध्याय, उप्रावि ताड़ीबड़ागांव के सअ अखिलेश कुमार उपाध्याय व प्रावि खनवर की शिक्षामित्र अनामिका त्रिपाठी, शिक्षा क्षेत्र सोहांव के उप्रावि रसूलपुर के सअ रियाज अहमद, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रावि कटहुरा के सअ अब्दुल मन्नान, उप्रावि आमघाट के सअ राकेश, उप्रावि शाहमुहम्मदपुर के सअ महातम यादव तथा शिक्षामित्र दिनेश कुमार वर्मा भी असमय काल के गाल में समा चुके है।
शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शमसुद्दीनपुर के सअ रिजवान अहमद व प्रावि पड़री की शिक्षामित्र गीता यादव, शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्रावि करमानपुर के सअ अमित मिश्र, शिक्षा क्षेत्र दुबहर के कन्या जूहा शिवरामपुर की प्रअ प्रियंबदा ओझा, शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्रावि भरखरा की सअ पूनम सिंह, शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के प्रावि सावनछपरा के सअ उदय नारायण राम, शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय अन्दौर के प्रअ शम्भू राम तथा शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्रावि खानपुर के शिक्षामित्र विजय तिवारी की मौत हो चुकी है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago