बलिया के कई इलाकों में बारिश के साथ पड़े ओले, कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे भी गिरे !

बलिया। बलिया कई कई इलाकों में शनिवार की शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ जगह-जगह ओले भी पड़े। बारिश होने से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं तेज आंधी से लोगों से छप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे टूटने की सुचना है जिससे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला मुख्यालय बलिया सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा और आसमान में तेज धूप निकली रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे से आसमान में बादल उमड़ घुमड़ करने लगे और कुछ देर बाद ही तेज बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इससे जो जहां था वहीं छांव में जाकर छिप गया।

ओला पड़ने से सब्जी व आम के साथ अन्य फसलों को क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। दोपहर बाद डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बीच ओलावृष्टि ने काफी क्षति पहुंचाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

5 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 day ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago