गाजीपुर-बलिया NH-31 के निर्माण को मिली स्वीकृति, 1706.471 करोड़ रु. की लागत से बनेगा, नितिन गडकरी का ट्वीट

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के 4-लेन हाईवे का निर्माण होगा। 1706.471 करोड़ रु. की लागत के साथ हाईवे के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस मामले में केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि- उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर ज़िले में NH-31 के गाजीपुर-बलिया-यूपी/बिहार राज्य सीमा (ग्रीनफील्ड) खंड (पैकेज- I) के हृदयपुर से शाहपुर खंड के 4-लेन हाईवे निर्माण को 1706.471 करोड़ रु. की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। बता दें कि, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की मरम्मत के लिए जनपद के लोगों लम्बे वक्त से इंतजार कर रहे थे।

इस सड़क को बनाने के लिए वर्ष 2020 में जयपुर की कंपनी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर को 102 करोड़ में टेंडर दिया गया था। कंपनी ने बैरिया में मात्र 20 किलाकमीटर में निर्माण कराया था, लेकिन गुणवत्ता सही नहीं होने पर उसे भी एनएचएआइ ने रिजेक्ट कर दिया। जिस कारण से इस निर्माण में देरी हो रही थी। जिसके बाद एनएचएआइ के अधिकारियों ने नए सिरे से गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक की 130 किमी की दूरी को तीन भाग में बांटकर टेंडर दिया गया।

एनएच-31 को तीन फेज में बांटने का प्रस्ताव दिया गया था- 68: किलोमीटर गाजीपुर से फेफना तक, 45: किलोमीटर फेफना से चिरैयामोड़ तक, 16: किलोमीटर चिरैया मोड़ से जयप्रभा सेतु तक। बता दें कि, यह सड़क लाखों लोगों के लिए लगभग चार साल से सिर दर्द बन चुका था। जनपद में लगभग 50 किमी तकपूरी तरह खराब हो चुकी सड़क पर उड़ती धूल के कारण लोग बीमार हो जा रहे हैं। हर दिन दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। एक माह के अंदर केवल बैरिया क्षेत्र में दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रति माह लगभग 40 से 50 लोग घायल हो रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago