Categories: बलिया

बलिया: सुखपुरा- गड़वार मार्ग पर आवागमन मुश्किल, गड्ढों ने बिगाड़ा खेल

बलिया- प्रदेश सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त सड़क का दावा पूर्णत: खोखला साबित हो गया है। थाना क्षेत्र के गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 2022 के विधानसभा के कुछ महीनों पूर्व इस मार्ग की मरम्मत हुई थी। बावजूद इसके यह मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। अब राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

रहवासियों के अनुसार, बलिया शहर में सुबह आठ बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के कारण फेफना, बक्सर, वाराणसी, आजमगढ़ से आने वाले बड़े वाहन इसी रोड से होकर बैरिया जाते हैं। अब यह मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। सुखपुरा चौराहा हो या खरहाटार सड़क पर गड्ढे आवागमन को कष्टकारक बना रहे हैं। दर्जनों गांव के लोगा जिला प्रशासन का ध्यान इस तरफ बार बार आकृष्ट करते रहे हैं।

बता दें कि, लगभग सात किलोमीटर लंबा यह मार्ग सपा के शासनकाल में बायपास रोड घोषित हुआ था। लेकिन अब इस मार्ग पर पर काफी संख्या में गड्ढ़े हो गए हैं। हालत पूर्णतया जर्जर है। मार्गो पर स्थान-स्थान पर गड्ढों में पानी का जमाव लोगों का आवागमन काफी दूभर कर दिया है। मार्ग की खस्ता हाल का रोना क्षेत्र की जनता कब तक रोती रहेगी, यह कोई बताने वाला नहीं है। शासन व प्रशासन की चुप्पी लोगों के लिए भारी पड़ती जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago