बलिया- CHC में अवैध वसूली का आरोप, प्रसूताओं के लिए मंगाई जाती है बाहरी दवा, अधीक्षक बने अंजान !

बलिया। सीयर सीएचसी में डॉक्टर्स की मनमानी देखने को मिल रही है। जहां प्रसूता महिलाओं की डिलेवरी के लिए बाहरी दवाईयां मंगाई जा रही है। जिससे परिजनों का आर्थिक शोषण हो रहा है। जबकि अधीक्षक डा. राकेश सिंह डिलेवरी संबंधित हर तरह की दवा होने का दावा कर रहे है। हालंकि उन्होंने जांच का भी आश्वासन दिया है।

बता दें सरकारी अस्पतालों में गरीबों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के दावे बेल्थरारोड में फेल हो रहे हैं। गुरुवार की शाम पलिया और जिउतपुरा की प्रसूता महिलाओं की सामान्य डिलेवरी एएनएम ने की। मौके पर महिला चिकित्सक ही नहीं थी। जबकि दावा है कि ओपीडी खत्म होने के बाद इमरजेंसी पर महिला डॉक्टर पहुंचती है। इधर परिजनों ने डिलेवरी के नाम पर अस्पताल में की जा रही वसूली विरोध किया।

पलिया गांव से अपनी साली का डिलेवरी करवाने आएं विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डिलेवरी के लिए वे बाहर से 16 सौ की दवा ला चुके है और अभी कुछ दवाईयां लाना बाकी है। जबकि डिलेवरी के लिए अस्पताल में 800 और 400 रुपया जमा कराया गया। कुछ ऐसी ही वसूली जिउतपुरा गांव से पहुंची प्रसूता के परिजनों से भी की गई।

इधर सीयर सीएचसी अधिक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि अस्पताल पर डिलीवरी संबंधित हर जरुरी दवाईयां उपलब्ध है। ऐसे में बाहर की दवा मंगाना गलत है। इसकी जांच की जायेगी। उन्होंने डिलेवरी के नाम पर पैसे लेने की शिकायत से इनकार किया। कहा कि किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago