Categories: बलिया

सिपाही पर बलिया की युवती से दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया शोषण

बलिया। जौनपुर के सुजानगंज थाने में तैनात सिपाही पर बलिया निवासी युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, कि शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म किया और युवती गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में आरोपी सिपाही और उसके पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी सिपाही मऊ जिले का निवासी है।
बलिया निवासी युवती अपने परिवार के साथ जौनपुर शहर में रहती है। सिपाही मनीष चौहान उसका दूर का रिश्तेदार है। आरोप है कि घर आने जाने के दौरान मनीष झांसा देकर 21 जून 2022 को युवती को बलिया के एक होटल में ले गया। जहां जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया फिर डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा

बाद में मऊ के सलाहाबाद मोड़ पर स्थित एक घर में जबरन रखकर कई दिनों तक प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने गर्भ ठहरने के बाद गर्भपात भी कराया। 5 जनवरी 2023 को फिर मनीष ने युवती को न्यायालय में सुलह के लिए बुलाया और झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया। और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में लाइन बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही और उसके पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago