बलिया के इस गाँव में चकबंदी विभाग ने बढ़ाया कोरोना का खतरा !

बलिया। कोरोना काल के दौरान चकबंदी विभाग द्वारा बिल्थरारोड क्षेत्र के चंदायर बलीपुर में काश्तकारों को कब्जा परिवर्तन व पैमाईश की नोटिस जारी कर प्रक्रिया शुरू किए जाने संबंधी फरमान से काश्तकारों में आक्रोश है। जबकि ग्राम में पिछले 15 दिनों में कम से कम 20 से ज्यादा मौत हो चुकी है तथा कई बीमार हैं।

चकबंदी विभाग की इस कार्रवाई से काश्तकार कोरोना संक्रमण का खतरा बढऩे की चिंता जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चंदायर बलीपुर में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें चक निर्माण हो चुका है। ग्राम में लोगों के असामयिक मौत का सिलसिला जारी है और पिछले एक सप्ताह के दौरान आठ लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। इस स्थिति के चलते ग्रामीण अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और कोरोना कर्फ्यू का भी पालन कर रहे हैं। जबकि चकबंदी विभाग काश्तकारों को कब्जा परिवर्तन व भूमि नापी की नोटिस जारी कर पैमाइश शुरू कराना चाहता है। विडंबना यह है कि ग्रामीण अपना सारा कार्य छोड़ जान बचाने की जुगत में अपने- अपने घरों में दुबके पड़े हैं।

वहीं चकबंदी विभाग काश्तकारों की मौजूदगी में भूमि पैमाइश की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद में मशगूल है। इस बीच काश्तकार मौत की कीमत पर कब्जा परिवर्तन व पैमाईश कराना नहीं चाहते। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए पैमाईश की प्रक्रिया शुरू करना खतरनाक साबित हो सकता है।

वहीं इस पूरे मामले पर बेल्थरारोड के एसडीएम सर्वेश यादव ने कहा है कि चूंकि इस समय चकबंदी होती है और शासन से निर्देश है। फिर भी यदि चंदायर बलिपुर में इस तरह की स्थिति है तो मैं कल ही जांच टीम भेजवाकर जैसा हो उसे कंटेंटमेन जोन बनाकर स्थगित करवा दूंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago