बलिया में सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोला, निकाला ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च

बलिया। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष को घेर रही है। जहां अब महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर कांग्रेस यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। 9 अगस्त यानी आज ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की तर्ज पर हर विधानसभा में ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और कानून व्यवस्था के मुद्दे कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं ने उठाया।बलिया में भी पदयात्रा निकाला गई। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और बीजेपी सरकार को फेल बताया।

4 किलोमीटर की पद यात्रा भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि, महिलाओं का उत्पीड़न, उत्तर प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय बलिया से शुरू हुई। यात्रा शेरे बलिया चित्तू पांडे चौराहा होते हुए नया चौक चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति से होते हुए महात्मा गांधी पार्क से रेलवे स्टेशन पर आकर सभा के रूप में बदल गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राम अवध यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार तमाम मुद्दों पर फेल हो चुकी है। जनता भी यह जान चुकी है उत्तर प्रदेश अब परिवर्तन चाहता है।

प्रियंका गांधी पर विश्वास जताते हुए नौजवान कांग्रेस के साथ चलने के लिए तैयार हैं। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि आजादी से अब तक नौजवानों के सामने इतनी बेरोजगारी की समस्या कभी नहीं आई। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन सरकार ने नौकरी के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं उत्तर प्रदेश में आए दिन हत्याएं, बहनों और महिलाओं से बलात्कार चरम सीमा पर है प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ कागजों में घोषणाएं कर रही है जिसको पूरा प्रदेश जानता है विगत करोना काल में प्रवासी मजदूरों को भोजन से लेकर दवा तक सब कांग्रेस ने देने का काम किया। पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago