यूरिया की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर बलिया कांग्रेस का प्रदर्शन

बलिया डेस्क :  कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें यूरिया की किल्लत व कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूरिया की किल्लत व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की।

कहा कि इस समय किसान यूरिया खाद के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने यूरिया की कालाबाजारी रोके जाने की मांग की। कहा कि इससे किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद मिल सके। डीएम  श्रीहरी प्रताप शाही को सौंपे ज्ञापन में बताया कि यूरिया खाद की किल्लत दूर कर किसानों को भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध कराने व अन्य समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago