बलिया सांसद के कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बजाई ताली और थाली,सरकार को उद्योगपतियों की गोद में बैठने की दी सलाह

बलिया। राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में आज बलिया लोकसभा सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त  के कार्यालय पर भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान विधेयक बिल के विरोध में ताली एवं थाली बजाकर किसान विरोधी विधेयक बिल को वापस लेने हेतु धरना प्रदर्शन किया गया।

ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और एमएसपी पर ढुलमुल नीति दिखाकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। यह सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों के गोद में जाकर बैठ चुकी है। हम कांग्रेस जन निरंतर आंदोलन के माध्यम से देश के किसानों को बचाना चाहते हैं, चूंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि के बर्बाद होने मतलब देश का बर्बाद होना है । अन्नदाता के साथ यह बेईमानी हम कदापि नहीं होने देंगे।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कमलेश कुमार सिंह, भैया लल्लू सिंह, , रामधनी सिंह , सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, फूल बदन तिवारी, पीएन शुक्ला, हरिकेन्दर सिंह, अरूण कुमार यादव, पारस नाथ बर्मा, विपिन पांडेय, हृदयानंद पांडेय, लालू बिंद, गिरीश कांत गांधी, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, विवेक ओझा, अभिजीत सिंह, हरीश पासवान, धन जी यादव, प्रशांत पांडेय रिंशु, ओम प्रकाश सिंह, जाकिर हुसैन, धीरेन्द्र कुमार ओझा, निर्मला वर्मा, संतोष खरवार , मंटू कुमार आदि उपस्थित ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago