कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ प्रदर्शन, कोतवाली में दी तहरीर

बलिया- सपना चौधरी और सोनिया गाँधी की तुलना करने पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के  खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग उबल पड़े हैं। लोग सोनिया गाँधी पर की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

तो वहीँ विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और  सदर कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही महिलाओं का अपमान करने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भी दिया गया।

बता दें की रविवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गायिका व नृत्यांगना सपना चौधरी को सोनिया गांधी व राहुल गांधी को जोड़ते हुए अभद्र टिप्पणी की थी।

इसके बाद से सियासी पारा चढ़ गया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से  में आ गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकल कर कोतवाली पहुंचे।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिया विधायक के खिलाफ तहरीर दी। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति विधायक की टिप्पणी उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से अपशब्द बोलने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago