त्रिपुरा के सीएम ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर के कार्यकाल को बताया ‘मजबूर सरकार’, नीरज शेखर ने दिया करारा जवाब !

नई दिल्ली- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के ‘मजबूर सरकार’ वाले बयान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने करारा जवाब दिया है. ‘ देब ने त्रिपुरा के धलाई जिले के अंबासा में एक रैली में कहा ‘चंद्रशेखर और आई के गुजराल जैसे प्रधानमंत्रियों की ‘मजबूर सरकारों’ ने भारत को दिवालिया बना दिया’.

नीरज शेखर ने बलिया ख़बर से फ़ोन पर बात करते हुए पलटवार किया, कहा- ‘ कौन हैं बिप्लब कुमार देब मैं तो इनका नाम ही पहली बार सुन रहा हूँ ? चमचा गिरी करके सीएम बनने वाले लोगों पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझता जिनका कोई राजनितिक आस्तित्व ही नहीं है ऐसे लोगों पर टिपण्णी पर क्या जवाब दिया जाए, नीरज शेखर ने कहा कि चंद्रशेखर ने कभी कोई समझौता नहीं किया बिप्लब कुमार देब को इतिहास पढना चाहिये’.

बता दें की चुनावी रैली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा  था ‘चन्द्रशेखर और गुजराल की अगुवाई में 1990 के दशक की शुरुआत में सरकारें अल्पकालिक थीं और कांग्रेस द्वारा बाहर से समर्थित थीं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक मजबूत सरकार दी. मजबूत सरकार वह है जिसमें कोई भी विवशता नहीं हो. भारत में हर कोई जानता है कि अभी कौन असहाय सरकार चाहता है.’’

आप को बता दें की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अपने बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं . हाल ही में वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्रों को अजीबोगरीब सलाह देकर चर्चा में रहे. देब ने कहा कि सिर्फ सिविल इंजीनियर्स को ही सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए. इसके पीछे उनका तर्क भी हैरान करने वाला है. उनका कहना है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए. बिप्लब देब का यह बयान सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद आया.

इससे पहले बिप्लब देब महाभारत काल में इंटरनेट और मिस वर्ल्ड में इंडियन ब्यूटी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने नई साइंटिफिक थ्योरी देते हुए दावा किया था कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था.

उन्होंने यह भी दावा किया था कि उस युग में सेटेलाइट भी मौजूद थे. बिप्लब कुमार देब ने डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब दिए जाने पर भी सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि डायना हेडन की जीत फिक्स थी. वहीं, उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा था कि सही मायने में ऐश्‍वर्या भारतीय महिलाओं की नुमाइंदगी करती हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि बलिया के रहने वाले युवा तुर्क के नाम से मशहूर रहे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक थे. वे अपने तीखे तेवरों और खुलकर बात करने के लिए जाने जाते थे.

साल 1990 में उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला. जब उनकी ही पार्टी के विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार बीजेपी के सपोर्ट वापस लेने के चलते अल्पमत में आ गई. चंद्रशेखर के नेतृत्व में जनता दल में टूट हुई. एक 64 सांसदों का धड़ा अलग हुआ और उसने सरकार बनाने का दावा ठोंक दिया. उस वक्त राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया. हालांकि पीएम बनने के बाद चंद्रशेखर ने कांग्रेस के हिसाब से चलने से इंकार कर दिया. सात महीने में ही राजीव गांधी ने सपोर्ट वापस ले लिया. चंद्र शेखर सात महीनों तक प्रधानमंत्री बने. अपने कार्यकाल में उन्होंने डिफेन्स और होम अफेयर्स की जिम्मेदारियों को भी संभाला था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago