भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कैंडिडेट्स हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। बलिया से भरत सिंह का टिकट काट कर बलिया के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह मस्त को टिकट दिया है।
कानपुर से मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। वहीं मेनका गांधी और वरूण गांधी की सीट आपस में बदली गई है। वरूण गांधी को सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत और मेनका खुद सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं आज ही पार्टी में शामिल हुई जयाप्रदा को रामपुर से टिकट दिया गया है।
इसके अलावा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा एक बार फिर गाजीपुर से मैदान में होंगे। पिछली बार आगरा से जीते रमाशंकर कठेरिया को इस बार इटावा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं अधिकतर सांसदों को टिकट दिया गया है।
पूरी लिस्ट-
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…