बलिया- कांग्रेस का सम्मेलन, भाजपा के झूठ को बेनकाब करने का आह्वान

कांग्रेस की बांसडीह ब्लाक कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को बांसडीह डाकबंगला में हुआ। सम्मेलन के जरिए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के झूठ व जुमलेबाजी को बेनकाब करने के लिए घर-घर सम्पर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सच्चितानन्द तिवारी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम से किसान के साथ ही आमलोग परेशान हैं। गेहंू क्रय केन्द्रों पर किसान लगातार दिक्क्तों का सामना कर रहे हैं। गांवों में आवास व शौचालय योजना में जमकर भ्रष्टाचार से किसी भी पात्र को लाभ नहीं मिल रहा हैं। दूसरी ओर, केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार झूठे आंकड़ेबाजी व जुमलेबाजी से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। तिवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांवो में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के झूठे वादों से सावधान करें।

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक पाठक ने कहा कि जनता बिजली व पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार में बैठे लोग अपनी झूठ की आंकड़ाबाजी गिना रहे हैं। उन्होने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबर मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, ब्लाक अध्यक्ष ओंकार नाथ तिवारी, अवनीश पापण्डेय, राजाजी सिंह, संजय पाण्डेय, शम्भू सिंह, वीरेन्द्र मिश्र, दिलीप तिवारी, रामाधार वर्मा, जितेन्द्र सिंह, शमशुल हक अंसारी, दशशंकर राजभर आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago