बलिया में पार्टी को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक

बलिया डेस्क :  कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत नगर विधानसभा क्षेत्र के नगवा, रेपुरा आदि स्थानों के बाद न्याय पंचायत बसरिकापुर अंतर्गत अगरौली दोपही में बैठक हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल पूर्ण रूप से किसान विरोधी एवं काला कानून है।

इसका असर आम जनता पर भी पड़ेगा। इस काले बिल का विरोध करने पर किसानों एवं विपक्षी पार्टी के लोगों के आवाज को दबाया जा रहा है। जब तक अन्नदाताओं के सुख सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाएगा। कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी में नौजवानों को जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जो जारी रहेगा।

इस अवसर पर धर्मदेव तिवारी, सत्यदेव तिवारीन केदार तिवारी, बैकुंठ तिवारी, हरिशंकर पाठक, भैया लल्लू सिंह, परमेश्वर यादव, सूर्यदेव यादव, परमेश्वर यादव, लक्ष्मण पासवान, कमलेश जी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष लालू प्रसाद बिंद ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago