पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ती मंहगाई को लेकर बलिया कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बलिया। देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है। चुनाव के बाद अचानक बढ़ी मंहगाई से जहां लोग परेशान हैं तो वहीं विपक्षी दल भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। इसी कड़ी में बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को वापस लेने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान मौजूद अंग्रेस जालौर ने योगी और मोदी से मांग किया कि डीजल गैस पेट्रोल के बढ़े हुए मूल्य को वापस कीजिए।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति ने भारत को मंहगाई मुक्त करने के संकल्प के साथ आंदोलन शुरु किया था। इसी क्रम में आज 11 बजे से रोडवेज तिराहे पर कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, उषा सिंह, कविता राय, गिरीश गांधी, राम धनी सिंह, अबुल फैज, रुपेश चौबे, विवेक ओझा, विपिन कुमार, यश मिश्रा, बंटी ममता चौरसिया, सुनिल सिंह, अरुण कुमार, लक्ष्मण गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

वहीं बलिया के अलावा फेफना विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र में जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में रतसड नगर पंचायत में मंहगाई के खिलाफ आयोजित मार्च और प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अवधेश पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, सुनील शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस, हीरा राम, राजेश सिंह, दिग्विजय तिवारी, गीरीश कान्त गांधी, अबुल फ़ैज़, राजेन्द्र प्रसाद, नियाज़ अंसारी, शमशाद, नफिसुल अहमद, भुपेंद्र सिंह, सुधीर यादव, दिलखुश, कन्हैया यादव आदि मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago