बलिया- धान खरीद में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल, जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में धान खरीद में हो रही है व्यापक अनियमितता व भ्रष्टाचार, धान खरीद, गन्ना भुगतान और बढ़ी बिजली बिलों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को  जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि किसान अपने धान को को बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है और सरकार उनकी तरफ आंख बंद कर के बैठी है।

बलिया कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने  कहा की तमाम दावों के बाबजूद प्रदेश में अब भी धान क्रय केंद्र नहीं खुल पाए हैं और जो थोड़े बहुत खुले हैं वहां पर किसानों के साथ नमी के नाम पर भारी कटौती कर उनका शोषण किया जा रहा है।

किसान मजबूरी में अपना धाम औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1886 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार किसानों से 1100-1200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago