कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, बलिया में बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा !

दुबहर डेस्क : जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली बैठक गुरुवार को नगवां स्थित शहीद मंगल पांडेय पार्क में ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई।

वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए काला कानून बनाकर उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है।  कहा कि विरोध करने पर किसानों को दिल्ली में यातनाएं दी जा रही है। यह कहीं से उचित नहीं है। देश के लिए अन्न पैदा करने वाले किसानों का सत्ता में बैठे लोगों को उनके सुख-सुविधा का ख्याल रखना होगा, तभी भारत के आम जनता को दो वक्त की रोटी मिल पाएगी।

मांग किया कि किसान विरोधी नये कृषि कानून को सरकार तत्काल वापस लें। ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी में नौजवानों को जोड़ने का काम किया जा रहा है, जो निरंतर चलता रहेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago