कांग्रेस नेता ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ पीड़ितों में पहुंचाई राहत सामग्री

बिल्थरारोड डेस्क :  इस साल पूर्वांचल के जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है और वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। घाघरा नदी की बाढ़ एवं लकारी ताल की पानी के कहर से दर्जनों गांव जलमग्न हो जाने से ग्राम पंचायत के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच कांग्रेस नेता व अखोप के प्रधान जनार्दन सिंह यादव ने शनिवार को ग्राम पंचायत महरोडीह, इंदिरानगर व आटवां का दौरा किया। जहाँ उन्होंने ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है । उन्होंने राहत सामग्री  बाढ़ पीड़ितों को डोर टू डोर जाकर बांटा ।

बता दें की जनार्दन  यादव  हमेशा पहले भी गरीब असहाय के मदद के लिए खड़े रहे हैं। उन्होंने  अपनी टीम के साथ लगातार लॉक डाउन 4 तक गरीब असहाय लोगों की मदद की है। उसी प्रकार शनिवार को जैसे ही यह सूचना उनको मिली कि दर्जनों ग्राम पंचायत के लोग बाढ़ग्रस्त है। वह प्रशासन द्वारा राहत सामग्री नहीं पहुचाया गया है ।

वह तुरंत ही अपने टीम के साथ बाढ़ क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर दौड़ा करने निकल पड़े। साथ ही जनार्दन सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुऐ बोला कि बीजेपी सरकार द्वारा सिर्फ वादे किए जाते हैं, उसे निर्वाहन नहीं किया जाता। वह आज आप लोगों के सामने नजर आ रहा है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला, सोनू यादव, मृत्युंजय चौरसिया, सूर्यजीत सूर्या, सन्तोष यादव, पवन कुमार आंसू,राम भजन राजभर, सोनू राजभर, प्रमोद यादव, आकाश यादव, फैशल अहमद, राकेश यादव, सौरभ मौर्या, अनीश यादव, बिनोद यादव, आदि लोगों मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago