Categories: बलिया

सलेमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता भोलानाथ के पुत्र अभिषेक पांडेय

बलिया। अभिषेक पांडेय ने सलेमपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अभिषेक द्वाबा विधायक और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भोला नाथ पांडेय के पुत्र हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के मुनछपरा निवासी भोला पांडेय कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाते थे। इस समय कुछ अस्वस्थ हैं। उनके बड़े बेटे अभिषेक पांडेय ने कहा कि पिताजी के सपनों को हर हाल में पूरा करूंगा। सलेमपुर लोकसभा से पिताजी चुनाव लड़े, लेकिन जनता का आशीर्वाद नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि पिताजी दो बार विधायक रहे, उन्होंने अच्छा काम किया। अब मैं उनके सपने को पूरा करूंगा। संसदीय क्षेत्र सलेमपुर की खस्ताहाल सड़कों पर अभिषेक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था, किंतु गड़वार से सुखपुरा होते हुए बांसडीह, सिकंदरपुर-मनियर, बांसडीह- रेवती तक सभी मार्गों की हालत खराब है।

पांडेय ने कहा कि जनता के साथ धोखा करना उचित नहीं है। केवल फ्री अनाज देने से सीधी साधी जनता गुमराह होने वाली नहीं है। कहा कि धरातल पर नहीं कागजों पर ही काम दिखाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। इसका खामियाजा 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। संसदीय क्षेत्र सलेमपुर की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। काग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago